पूर्व मध्य रेलवे ने बिहार के रेल यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए विहार से खुलने वाली गाड़ी रांची आरा रांची एक्सप्रेस जिसकी गाड़ी संख्या 18639/18640 है। इस गाड़ी को इससे पहले सप्ताह में एक ही दिन संचालित किया जाता था।
बारंबारता में बढ़ोतरी करते हुए ट्रेन रांची वाराणसी एक्सप्रेस सप्ताह में सिर्फ 1 दिन ही नहीं बल्कि अब सप्ताह में 3 दिन संचालित की जाएंगी जिससे रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्युत एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने किया, सप्ताह में 3 दिन के संचालन होने से रेल यात्रियों की राह पहले से अधिक आसान होगी।
बिहार के आरा जंक्शन से खुलकर यह ट्रेन सासाराम जंक्शन अनुग्रह नारायण रोड गया जंक्शन कोडरमा जंक्शन गोमो जंक्शन बोकारो स्टील सिटी मुरी जंक्शन होते हुए अपने यात्रा के दूसरे दिन रांची जंक्शन को पहुंचती है, तथा वापसी में भी है ट्रेन इसी रूट पर वापस होती है।