बारिश होने की अधिक संभावना ,मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी।
भागलपुर,( कुलसूम फात्मा ) बिहार में भी मौसम में बहुत जल्द तबदीली आने वाली है क्योंकि राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है और कई हिस्सों में बारिश की संभावना है कई जगहों पर ओले गिरने के आसार हैं तो पटना में भी आंशिक बादल छा सकते हैं। बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विभाग केंद्र पटना ने इससे संबंधित येलो अलर्ट जारी कर दिया है। पटना मौसम विभाग के निदेशक विवेक सिन्हा से जब बातचीत की तो उन्होंने बताया के शुक्रवार की शाम में मौसम में बदलाव होने की संभावना है।
पटना मौसम विभाग के निदेशक विवेक सिन्हा –
उन्होंने कहा यह बदलाव चंपारण के क्षेत्र में दिखने भी लगा है और आने वाले 24 घंटे से यह पूरे राज्य में फैल जाएगा। आंधी तथा पानी और गरज की स्थिति बनी रहेगी। उत्तर पश्चिमी बिहार तथा उत्तर मध्य बिहार और उत्तर पूर्व बिहार में इसका असर अधिक रहेगा। राज्य के बाकी क्षेत्रों में भी तेज हवा के साथ थोड़े बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा उसके आसपास प्रतिचक्रवात की स्थित है। इधर बिहार राज्य की यदि बात करें तो बिहार से होकर एक ट्रफ लाइन गुजर रही है जिससे मौसम में तब्दीली होने की संभावना है।
भागलपुर के साथ अन्य जनपदों का तापमान गिरा।
राज्य के पिछले 24 घंटो के अंतर्गत अधिकतर शहरों के अधिकतम तथा न्यूनतम टेंपरेचर में बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई। यदि पटना की बात करें तो पटना में अधिकतम टेंपरेचर 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। हालांकि न्यूनतम टेंपरेचर 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और गया का अधिकतम टेंपरेचर 27.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया और न्यूनतम टेंपरेचर 6.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर में अधिकतम 28 डिग्री जबकि न्यूनतम टेंपरेचर 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया का अधिकतम टेंपरेचर 27.6 तथा न्यूनतम टेंपरेचर 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वाल्मीकि नगर में अधिकतम टेंपरेचर 21.6 तथा न्यूनतम टेंपरेचर 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया शनिवार को मौसम विभाग का कहना राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम टेंपरेचर में गिरावट भी आएगी।